कैथल के गांव हरसौला में एक करीब 26 वर्षीय विवाहिता की जहरीले पदार्थ पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर उसे जहर देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मृतका के पिता ने तितरम थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता ने शिकायत दी जिला जींद के गांव समैण निवासी लड़की के पिता दर्शन सिंह ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सीमा की शादी करीब चार साल पहले गांव हरसौला निवासी अजय नामक युवक के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने रीति रिवाज के अनुसार लड़की को दान व सामान दिया था। उसके ससुराल वाले लड़की को मायके से रुपए लाने की मांग करते थे। कार्रवाई की मांग इसे लेकर लड़की के साथ बार-बार मारपीट की गई। इससे उनकी लड़की परेशान रहने लगी थी। अब 26 मई को शाम के समय उसकी बेटी को पति व अन्य लोगों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे लड़की की मौत हो गई। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाई की मौत पहले हो चुकी अस्पताल पहुंचे परिजनों ने यह भी बताया कि लड़की के भाई की एक साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। इस कारण से वह थोड़ी परेशान भी रहती थी। उन्होंने बताया कि मृतका का एक बेटा भी है। उसका पति मजदूरी करता है। तितरम थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी पति व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source