सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई अधिकार हैं। अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या हर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर गाड़ी सीज हो सकती है। कानून के मुताबिक, हर मामले में वाहन जब्त नहीं किया जाता, बल्कि कुछ गंभीर उल्लंघनों पर ही जब्ती की कार्रवाई होती है। शराब पीकर गाड़ी चलाना, बिना लाइसेंस और बिना बीमा वाहन चलाना, अवैध परिवहन, स्टंटबाजी और दोबारा नियम तोड़ने जैसे मामलों में वाहन जब्त किया जा सकता है। वाहन जब्त होने पर चालान का भुगतान, जरूरी दस्तावेज और कोर्ट के आदेश के बाद ही वाहन छुड़ाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित थाने या ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करना होता है और सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। Source: Source Post navigation बेंगलुरु: दवाओं पर 4 रुपये का ‘लोकेशन सरचार्ज’ लेकर मेडप्लस पर केस, फार्मेसी को 5,000 मुआवजा और 2,000 खर्च देने का आदेश रेवाड़ी में चार श्रमिकों की मौत के मामले में प्रशासनिक रिपोर्ट अब भी लंबित, DC और फायर अधिकारी को आयोग का दोबारा नोटिस