खैरागढ़ जिले के दल्लीखोली-लछना जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। जलस्रोत के पास बड़ी संख्या में पक्षियों और जंगली जानवरों के शव मिलने से वन विभाग अलर्ट हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि जलस्रोत में जहरीला पदार्थ मिलाया गया होगा। वन्यजीव प्रेमी मुकेश वर्मा ने घटनास्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो वायरल हो गया। वीडियो में नर मोर, मादा मोर, एशियन पाम सिवेट और अन्य दुर्लभ पक्षियों के शव दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग ने मौके से पानी और संदिग्ध पदार्थों के सैंपल लिए हैं और जांच में जुट गया है। मृत वन्यजीवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मौत की वजह सामने आ सके। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटना सामान्य नहीं मानी जा सकती। स्थानीय ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। Source: Source Post navigation नियामतपुर में अवैध खनन पर पुलिस का एक्शन नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार