सक्ती जिले में पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जैजैपुर निवासी सलमान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सक्ती के हटरी रोड इलाके से घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़िता 8 महीने की गर्भवती हो गई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को जैजैपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र चंद्रा और उनकी टीम ने गिरफ्तार किया। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 65(ए) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 जोड़ी हैं। Source: Source Post navigation खैरागढ़ जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत सूरजपुर में नर कंकाल मिला