गुरुग्राम के वीआईपी इलाके डीएलएफ फेज क्षेत्र में रैपिड मेट्रो के नीचे गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर करीब डेढ़ बजे तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक टैक्सी असंतुलित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गई। हादसे में टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि इतनी भयानक टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा देर रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब गाड़ियों की रफ्तार तेज थी। एक कार के अचानक संतुलन खोने से पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियां एक के बाद एक भिड़ती चली गईं। टक्कर की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी और राहगीर मौके पर पहुंचे। टैक्सी पलटने से ड्राइवर अंदर फंस गया, जिसे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन अन्य लोग सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही डीएलएफ की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है। Source: Source Post navigation सक्ती में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार: जांच के बहाने महिला का प्राइवेट पार्ट छुआ, पति को पर्दे के पीछे बैठाया बांदा में जमीन विवाद में बेटे ने 70 वर्षीय पिता की हंसिया से हत्या, गिरफ्तार