छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ। महिला अपने पति के साथ सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत लेकर क्लीनिक पहुंची थी। डॉक्टर ने उसके पति को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और महिला के साथ अश्लील हरकत की। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में डॉक्टर प्रदीप देवांगन (45) अपने घर में ही क्लीनिक चलाता था। पीड़िता 27 अक्टूबर की सुबह सिरदर्द से परेशान थी। शाम करीब 7 बजे पति उसे इलाज के लिए क्लीनिक लेकर पहुंचा। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके पति को पर्दे की आड़ में बाहर बैठने के लिए कहा। आरोपी ने सिरदर्द का कारण गैस बताया और पेट की जांच के लिए टेबल पर लेटने को कहा। इसके बाद गलत नीयत से महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ। महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी और 28 अक्टूबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत के 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। Source: Source Post navigation अंबाला में 2 साल की मासूम की खुले हौद में डूबने से मौत, परिवार में मातम गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर आधी रात भीषण हादसा: तीन गाड़ियां टकराईं, टैक्सी पलटने से ड्राइवर घायल