जालंधर के गढ़ रोड स्थित होटल ओवल हट में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती जानबाज भट्टी ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान जम्मू की रहने वाली जानबाज भट्टी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनों ने डिप्रेशन को आत्महत्या की वजह बताया है। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए। शुक्रवार सुबह युवती का शव उसके कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे से लटकता हुआ मिला। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह सफाई कर्मी सफाई करने के लिए कमरे की तरफ गया। कमरे का दृश्य देखकर सफाई कर्मी के होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना होटल के रिसेप्शन पर दी। इसके बाद होटल प्रबंधन ने बिना देरी किए स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान सामने आया कि मृतका जानबाज जम्मू की निवासी थी और उसने महज 20 दिन पहले ही इस होटल में नौकरी शुरू की थी। पुलिस ने घटना के संबंध में तुरंत मृतका के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद वे जालंधर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जानबाज पिछले कुछ समय से गंभीर डिप्रेशन से जूझ रही थी। उसका इलाज चल रहा था और वह नियमित रूप से डिप्रेशन की दवाइयां खा रही थी। परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक तनाव और डिप्रेशन के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से इनकार कर दिया। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए परिवार को शव सौंप दिया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर रही है। Source: Source Post navigation कल ओडिशा दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन; सुरक्षा में तैनात होंगे पुलिस के 50 प्लाटून चक्रवात के खतरे के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मयूरभंज दौरा स्थगित, नई तारीख की होगी घोषणा