जींद में सड़क हादसे में 30 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र की मौत हो गई। हादसा रविवार रात ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय हुआ। सुरेंद्र टोहाना की एक निजी फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। वह बाइक से धमतान साहिब स्थित अपने घर लौट रहा था। गांव से करीब दो किलोमीटर पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। आरोप है कि दूसरी बाइक गलत दिशा में और लापरवाही से चलाई जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे राहगीरों की मदद से नरवाना के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 281 और 106 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation कश्मीर के पुराने आतंकी मामलों की फाइल फिर खुली, SIA ने टीका टपलू, वंधामा और जस्टिस नीलकंठ हत्याकांड की जांच शुरू की बठिंडा में बस कंडक्टर की धारदार हथियार से हत्या, CCTV में दिखे दो संदिग्ध; पुलिस जांच में जुटी