बठिंडा बस स्टैंड के पीछे एक निजी बस के कंडक्टर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चुघे कलां निवासी बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार सुबह मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बस ड्राइवर इकबाल सिंह के अनुसार बलजिंदर उनकी बस में कंडक्टर का काम करता था। रविवार शाम दोनों बस स्टैंड से अपने-अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। कुछ देर बाद इकबाल को बलजिंदर के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। वह साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और बलजिंदर को सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर के मुताबिक CCTV फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। आरोप है कि संदिग्धों ने धारदार हथियार से बलजिंदर पर हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। SHO यादविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation जींद में सड़क हादसे में 30 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर सिमडेगा में नाबालिग ने मृत शिशु को जन्म देकर आंगन में दफनाया, महिला गिरफ्तार; कुदाल बरामद