तरनतारन जिले के पधरी गांव में आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध शराब के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान बरामद किया। कार्रवाई के दौरान तीन चालू शराब भट्टियां जब्त की गईं। मौके से करीब 4000 लीटर लाहन और 100 बोतल तैयार अवैध शराब बरामद हुई। इसके अलावा चार बड़े ड्रम, 35 छोटे ड्रम और शराब तैयार करने के उपकरण भी मिले। आबकारी विभाग के अनुसार आरोपी खुलेआम भट्टियां लगाकर शराब तैयार करते थे। तैयार शराब को आसपास के गांवों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। जिस स्थान पर यह अवैध कारोबार चल रहा था, वहां का मालिक प्रगट सिंह मौके से फरार हो गया। थाना झब्बाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। Source: Source Post navigation मानसा में घर से 7 हजार रुपये और कार चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस ने दर्ज की FIR फरीदकोट जेल में हवालाती की मौत, पानी भरने के विवाद में धक्का लगने से सिर टकराया; गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज