सोना और चांदी की कीमतों में लगातार जारी गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। एमसीएक्स पर गुरुवार को सोना 2,875 रुपये उछलकर 1,46,109 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। चांदी की कीमत 3,211 रुपये बढ़कर 1,90,946 रुपये प्रति किलो हो गई। खास बात यह है कि चांदी सिर्फ दो कारोबारी दिनों में 11 हजार रुपये से ज्यादा महंगी हो चुकी है। दिवाली से पहले कीमतों में यह तेजी खरीदारों के लिए अहम मानी जा रही है। सोने-चांदी की कीमतों में उछाल से बाजार में हलचल तेज है। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव हो सकता है।

Source: Source