हरियाणा सरकार ने दीवाली से पहले प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने 5 नवंबर को आदेश जारी करते हुए पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए और कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। एचसीएस अधिकारी धीरज चहल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में ज्वाइंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी है। एचसीएस संजय बिश्नोई को रेवेन्यू व डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में डिप्टी सचिव नियुक्त किया है, जो पोस्ट खाली थी। इनके अलावा एचसीएस गौरव गुप्ता को उनकी वर्तमान ड्यूटी के अतिरिक्त फतेहाबाद में डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर-कम-सेक्रेटरी नियुक्त किया है। एचसीएस रोहित कुमार को उनके वर्तमान दायित्व के अलावा हिसार डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर-कम-सेक्रेटरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। एचसीएस अजय सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सिरसा डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर-कम-सेक्रेटरी की नियुक्ति दी है। Source: Source Post navigation सिरसा के रानियां थाने में 12 महीने में 5वां एसएचओ बदला: एसआई रामकुमार का तबादला, राधेश्याम होंगे नए प्रभारी