हरियाणा के नारनौल में थाना अटेली क्षेत्र में पुलिसकर्मी का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिलारपुर निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस टीम ने 21 मई को मोहम्मदपुर निवासी तीन आरोपियों राजपाल, अंकित और मनोज को गिरफ्तार किया था। कहासुनी के चलते की वारदात पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद किए थे। जांच में सामने आया कि आपसी कहासुनी के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 17 को दो पक्षों में हुआ था झगड़ा पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घटना 17 मई की रात की है। मोहम्मदपुर निवासी तथा मेवात के नगीना में एसएचओ के ड्राइवर निलेश ने शिकायत में बताया कि वह छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ खेत के पास बैठा था। इसी दौरान एक गाड़ी में आए कुछ युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। बाद में सभी अपने-अपने घर चले गए। लाठी-डंडों पीटा, श्मशान घाट के पास फेंका शिकायत के मुताबिक, उसी रात आरोपियों ने निलेश को दोबारा घर के बाहर बुलाया। जब निलेश अपने दोस्त कृष्ण के साथ वहां पहुंचा तो आरोपियों ने गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती निलेश को गाड़ी में डालकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां पाइप और डंडों से उसकी पिटाई की गई। बाद में आरोपी उसे गांव के श्मशान घाट के पास फेंककर फरार हो गए। Source: Source Post navigation नूंह में चारपाई पर मिला व्यक्ति का शव:सिर पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका कैथल पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास में 4 गिरफ्तार:कार सवार को लूटने की कोशिश के बाद भाग रहे थे; 2 दिन के रिमांड पर