छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत को लेकर प्रशासन ने बड़े दावे किए थे। लेकिन पहले ही दिन उपार्जन केंद्रों की जमीनी हकीकत सामने आ गई। खरीदी शुरू होने के दिन सुबह 11.30 बजे तक कई केंद्रों में पूजा तक नहीं हो पाई थी। कहीं किसानों ने टोकन ही नहीं कटवाया। तो कहीं व्यवस्थाएं अधूरी नजर आईं। इससे धान खरीदी के पहले दिन ही प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी स्तर पर व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा किया गया था। लेकिन केंद्रों में हालात कुछ और ही दिखाई दिए। किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि जल्द व्यवस्था सुधारी जाएगी।

Source: Source