छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी में दिक्कत नहीं होगी। जिन किसानों का रकबा कम दिख रहा है, उसमें प्रशासन सुधार कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कम उत्पादन पर भी बोनस राशि दिए जाने के प्रावधान के बाद बिचौलिए समाप्त होंगे। धान के अतिरिक्त दलहन और तिलहन लगाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कृषि मंत्री अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। नेताम ने कहा कि प्रदेश में गन्ना की खरीदी 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर होगी, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा कीमत है। छत्तीसगढ़ को श्रीअन्न के उत्पादन में भी अग्रणी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम उत्पादन होने पर भी बोनस की राशि 21 क्विंटल से कम उत्पादन होने पर अंतर की राशि देने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से बिचौलिए समाप्त होंगे। सरगुजा, बस्तर अंचल के कई हिस्सों में उत्पादन कम होता है। सरगुजा के ओड़गी, कुसमी, मैनपाट क्षेत्र में धान का उत्पादन कम होता है। इस निर्णय का सीधा लाभ किसानों को होगा। मंत्री ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल के कारण धान की खरीदी प्रभावित नहीं होगी। जिन किसानों के धान का रकबा शून्य दिख रहा है, उसमें जिला प्रशासन सुधार कर रहा है। इस वर्ष धान खरीदने के लिए 315 केंद्र प्रदेश में बढ़े हैं, जिससे किसानों को आसानी होगी। नेताम ने कहा कि दलहन और तिलहन के साथ कोदो, कुटकी का उत्पादन करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि गन्ने का मूल्य 355 रुपये निर्धारित है। छत्तीसगढ़ में बोनस की राशि मिलाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का गन्ना खरीदा जा रहा है। यह पूरे देश में गन्ने की सर्वाधिक दर है। गन्ना उत्पादक किसानों को बोनस राशि 11 करोड़ रुपये खाते में भेजे गए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि सरगुजा के केरता शक्कर कारखाने का रिकवरी दर 9 प्रतिशत होने के कारण सरकार और किसान दोनों को नुकसान हो रहा है। जबकि कवर्धा शक्कर कारखाने की रिकवरी 12.35 प्रतिशत है, जो देश में सर्वाधिक है। नेताम ने कहा कि रबी फसलों को भी सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। Source: Source Post navigation पत्रिका पड़ताल: धान खरीदी के पहले दिन खुली तैयारियों की पोल, कहीं पूजा नहीं तो कहीं टोकन का इंतजार फतेहाबाद में पंचायती गली से हटाया अवैध कब्जा, कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने तोड़े तीन मकान