फतेहाबाद के भट्टू खंड के गांव खाबड़ा कलां में पंचायती गली से अवैध कब्जा हटाया गया। प्रशासन की टीमें पुलिस बल और जेसीबी के साथ गांव पहुंचीं। करीब तीन घरों का पंचायती जमीन पर बना अवैध निर्माण हटाया गया। कार्रवाई भट्टू के कृषि अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई। जानकारी के अनुसार गांव के बीच से गुजरने वाली 16 फुट चौड़ी पंचायती गली में तीन-चार ग्रामीणों ने निर्माण कर लिया था। इससे गली संकरी हो गई थी। इस बारे में प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामला कोर्ट में भी गया था। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद प्रशासन दो-तीन बार कब्जा हटाने पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई। इस बार पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने अवैध निर्माण हटा दिए। मौके पर एसईपीओ कृष्ण मेहला, ग्राम सचिव राजीव कुमार, कानूनगो सीताराम, पटवारी सुंदर सिंह, पंच राजेश कुमार और अनिल कुमार मौजूद रहे। पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर दलीप कुमार समेत कई पुलिसकर्मी भी वहां थे। Source: Source Post navigation कृषि मंत्री बोले- धान खरीदी में नहीं होगी दिक्कत, नई नीति से बिचौलिये होंगे खत्म; दलहन-तिलहन पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि पंजाब में 104 जगहों पर छठ पूजा के इंतजाम, धूरी पहुंचकर सीएम मान ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश