हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल की पट्टे पर दी गई कृषि भूमि पर फायरिंग और लूटपाट का मामला सामने आया है। हसनपुर थाना पुलिस ने पट्टेदार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई लोग हथियारों के साथ खेत पर पहुंचे थे। आरोपियों ने पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद खेत में बने एक मकान को तोड़ दिया गया। आरोप है कि आरोपी मकान निर्माण में इस्तेमाल सीमेंट और सरिया भी लूटकर ले गए। घटना 16 अगस्त की रात करीब 10 बजे की बताई गई है। पुलिस को घटनास्थल से 12 बोर के तीन खाली कारतूस मिले हैं। जमीन सीमा क्षेत्र में होने के कारण रिकॉर्ड जुटाने और जांच प्रक्रिया में समय लगा। राजस्व रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों की जांच के बाद पुलिस ने 19 अगस्त को मामला दर्ज किया। केस में 14 नामजद लोगों समेत अन्य आरोपियों को शामिल किया गया है। पुलिस अब घटना में शामिल आरोपियों की तलाश और मामले की आगे जांच कर रही है। Source: Source Post navigation नारनौल में 3,400 से ज्यादा अवैध शराब की बोतलें-पव्वे नष्ट, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई रेवाड़ी में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 8.80 लाख की ठगी, उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार