रेवाड़ी साइबर पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पीड़ित से करीब 8.80 लाख रुपये ठगने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तराखंड निवासी मोहित भट्ट और प्रशन्नवीर सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। पीड़ित ने 20 दिसंबर को वर्क फ्रॉम होम के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसे टेलीग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए नौकरी का झांसा दिया गया। आरोपियों ने उसे ऑनलाइन ऑर्डर प्रोसेसिंग का काम समझाकर पहले डेमो कराया। डेमो पूरा करने पर उसके खाते में 750 रुपये जमा किए गए। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों और UPI आईडी में लगातार रकम जमा कराई गई। पीड़ित से कुल 8 लाख 80 हजार 62 रुपये ट्रांसफर कराए गए। अधिक रकम मांगने पर उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये मोहित भट्ट के खाते में पहुंचे थे। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। Source: Source Post navigation पलवल में पूर्व मंत्री की पट्टे की जमीन पर फायरिंग और लूट, खेत का मकान भी तोड़ा फरीदकोट में जमीन बेचने के नाम पर 29 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज बनाकर खुद को बताया मालिक