फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहला मामला थाना सिटी क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश निवासी बस्ती आवा, फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है। दूसरा मामला थाना मल्लांवाला क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीम ने श्मशान घाट के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दूसरे आरोपी की पहचान सूरज निवासी बस्ती सेखांवाली, फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। Source: Source Post navigation फाजिल्का में नहर से मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका में जांच शुरू विदेश भेजने का झांसा देकर 5.50 लाख की ठगी, दो लोगों पर मामला दर्ज