सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन SCO से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। ऋषिका काउंटी स्थित साइट को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने पीछे की खिड़की तोड़कर निर्माणाधीन इमारत में प्रवेश किया। इसके बाद स्टोर रूम का ताला तोड़कर बिजली का सामान और प्लंबिंग सामग्री चोरी कर ली। बदमाशों ने छत पर लगी बिजली की तारें भी काटकर अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना का पता अगले दिन सुबह साइट पर पहुंचने के बाद चला। पीड़ित ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source