बीजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुई बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार बालिका 22 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच गैस गोदाम के पीछे के इलाके से लापता हुई थी। देर रात परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बीजापुर एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने बच्ची को जल्द सुरक्षित बरामद करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस की चार अलग-अलग टीमें बनाई गईं। टीमों ने संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। बीजापुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद पुलिस ने तलाश अभियान जारी रखा। खराब मौसम के बीच सभी टीमों ने आपसी समन्वय से बच्ची की खोज की। 23 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची के सकुशल मिलने के बाद परिवार और पुलिस दोनों ने राहत महसूस की है। Source: Source Post navigation सावन के अंतिम सोमवार पर देवगढ़ शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कांकेर में बारिश का कहर, एप्रोच सड़क बहने से वाहन हादसे का शिकार; तीन लोग बाल-बाल बचे