छत्तीसगढ़ के रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहदेव को ओडिशा के पुरी जिले के अस्तरंग थाना क्षेत्र से पकड़ा गया और रायपुर लाया गया है। आरोपी ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक (PA) बताकर विधायक से पैसे ट्रांसफर करवाए थे। 25 मई को आरोपी ने फोन कर कहा कि उनकी गाड़ी संबलपुर के जंगल में फंस गई है और डीजल खत्म हो गया है। इसी बहाने उसने मदद के नाम पर पैसे मांगे। विधायक ने अपने सहयोगी के जरिए पहले 4500 रुपये और फिर 5500 रुपये ट्रांसफर कराए, कुल 10 हजार रुपये की ठगी हुई। बाद में दोबारा पैसे मांगने पर शक होने लगा और जांच में मामला फर्जी निकला। खम्हारडीह थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह पहले भी इस तरह की ठगी में शामिल रहा है या नहीं। Source: Source Post navigation मरहीमाता दर्शन के बाद लौट रहे परिवार पर हमला, साइड देने के विवाद में बच्चा घायल, महिलाएं भी बनीं निशाना पलवल में एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास:पुलिस ने आरोपी को दबोचा, गाड़ी से औजार बरामद, पहले से दर्ज आधा दर्जन केस