रोहतक जिले के महम उपमंडल मुख्यालय में लगे समाधान शिविर में 4 शिकायतें आईं। इनमें से 1 का मौके पर निपटारा कर दिया गया। बाकी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम विपिन कुमार ने अपने कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों का तय समय में समाधान करने को कहा, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विपिन कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपमंडल मुख्यालय में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं और शिकायतों पर कार्रवाई शुरू करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों पर हुई कार्रवाई की नियमित निगरानी करने और मामलों को बेवजह लंबित न रखने के निर्देश दिए। शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान है। इस पहल से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा। अधिकारियों ने समय पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Source: Source