महेंद्रगढ़ के सतनाली में लुहारू चौक पर गाड़ी और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक मोहन नाथ उरीका घायल हो गए। वह झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं। दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही नजदीक मौजूद डायल-112 आपातकालीन रिस्पॉन्स वाहन को अलर्ट किया गया। पुलिस टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घायल चालक को प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद उन्हें करीब पांच मिनट में सरकारी अस्पताल, सतनाली पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका आवश्यक उपचार किया। इलाज के बाद उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को भी दे दी है।

Source: Source