छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों के झुंड ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाया है। रात के समय जंगल से निकलकर हाथी बस्तियों के पास पहुंचे और धान की फसल, पंप पाइप तथा कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। धरमजयगढ़ रेंज के गेरसा सागरपुर में करीब 18 हाथियों के झुंड ने कई किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं कापू रेंज के सोनाजोरी में एक मकान, साइकिल और बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हुई है। वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल में वर्तमान में 106 हाथियों की मौजूदगी बताई गई है, जिसमें नर, मादा और शावक शामिल हैं।

Source: Source