रायपुर की थाई बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रियंका साहू ने गोवा में आयोजित तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने म्यूजिकल एकल इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में प्रियंका छत्तीसगढ़ की एकमात्र खिलाड़ी थीं। चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर तक गोवा के मापुसा स्थित पीडिम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बॉक्सिंग हॉल में हुई। इसका आयोजन थाई बॉक्सिंग इंडियन फेडरेशन ने वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया था। पदक वितरण फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सुमनाक्षर और महासचिव रविंदर सिंह ने किया। 40 किलो वर्ग में प्रतिद्वंद्वी नहीं मिलने पर ज्यादा वजन में खेलने से इनकार किया गया। इसके बावजूद उन्होंने म्यूजिकल एकल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। Source: Source Post navigation ‘बहुत निराशा’: IOC ने स्वच्छ IOA चुनाव की मांग का समर्थन किया, उषा ने SOM चुनाव में अनियमितताओं का उठाया था मुद्दा; भारत की ओलंपिक प्रतिष्ठा पर चेताया हांसी की मानसी मोर ने राज्यस्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, अब नेशनल पर फोकस