रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके के अग्रसेन धाम चौक पर आधी रात तेज रफ्तार स्कोडा ने बलेनो को टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि स्कोडा सवार युवक नशे में धुत थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Source