रायपुर में गुरुवार सुबह डीएड अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव कर दिया। अभ्यर्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बंगले के अंदर धरने पर बैठ गए हैं। वे नियुक्ति की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक तारीख घोषित नहीं होगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। लंबे समय से नियुक्ति की मांग पूरी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी गुरुवार तड़के सुबह शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचे। यहां उन्होंने बंगले का घेराव किया और परिवार के सदस्यों के साथ अंदर धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थी और उनके परिजन बंगले के अंदर डटे हुए हैं। वे अपनी मांग पूरी होने तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षा मंत्री के बंगले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अभ्यर्थियों के परिवार के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हैं। फिलहाल अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की तारीख घोषित करे। डीएड अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लंबे समय से प्रदर्शन करने के बावजूद मांग पूरी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इसी के चलते उन्होंने अब शिक्षा मंत्री के बंगले के अंदर धरना शुरू कर दिया है। Source: Source Post navigation GJU में गेस्ट फैकल्टी को 4 महीने से वेतन नहीं: रोजाना 4-5 लेक्चर ले रहे शिक्षक, आर्थिक तंगी में झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब मातृभाषा के साथ हिंदी-अंग्रेजी की भी पढ़ाई, 12वीं से पहले बच्चों को स्पोकन इंग्लिश की ट्रेनिंग