रोहतक की विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के कॉलेजियम का चुनाव कल विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में होगा। चुनाव में 36 कॉलेजियम के लिए 74 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। संस्था में कुल 3,266 मतदाता और 120 कॉलेजियम बनाए गए हैं। इनमें 84 कॉलेजियम में एक-एक आवेदन आने के कारण उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। शेष 36 वार्डों में चुनावी मुकाबला होगा। इन वार्डों के लिए कुल 9 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और प्रत्येक बूथ पर चार वार्डों के लिए मतदान होगा। चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराया जाएगा, जिस पर निर्धारित स्टांप लगाकर मतपेटी में डालना होगा। फर्जी मतदान रोकने के लिए वोट डालने से पहले फोटोयुक्त पहचान पत्र की जांच की जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस की कड़ी व्यवस्था रहेगी और गड़बड़ी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। चुनाव अधिकारी के अनुसार 34 वार्डों में सीधा मुकाबला है, जबकि दो वार्डों में तीन-तीन उम्मीदवार हैं। चुनाव में छतरी और साइकिल चुनाव चिन्ह वाले उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिलेगा। Source: Source Post navigation बलरामपुर में मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत; 7 गंभीर घायल रायपुर की मंडियों में शक्कर स्टॉक पर सख्ती, 30 दिन और 4,000 क्विंटल की सीमा तय