रोहतक के ब्लॉक कलानौर के सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग से दो युवकों ने डॉक्टर का लैपटॉप चोरी कर लिया है। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल कलानौर के डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि 3 नवंबर की दोपहर को लैपटॉप कैबिन में रखा हुआ था और वह किसी काम से कैबिन के बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दो व्यक्ति सिविल अस्पताल में आए और कैबिन से उसका लैपटॉप चोरी करके अपने साथ ले गए। डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि लैपटॉप चोरी होने के बारे में पता चला तो सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी में दो व्यक्ति अस्पताल की नई बिल्डिंग में करीब 12:53 बजे आए और दोनों में से एक आरोपी दोपहर 1:13 बजे बाहर निकल गया, जो लैपटॉप लेकर गया। उसके बाद दूसरा आरोपी भी अस्पताल से निकल गया। सीसीटीवी में दोनों आरोपी साफ दिख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी गई है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। कलानौर थाना एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि डॉ. संजीव मलिक की शिकायत पर लैपटॉप चोरी का केस दर्ज किया गया है। अस्पताल के सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। Source: Source Post navigation करनाल में युवक की डंडे से पीटकर हत्या: दोस्त पर आरोप, बहन बोली- पार्क में ले जाकर सिर पर किए वार कैथल में विवाहिता ने फंदा लगाकर की सुसाइड: ससुर और चार ननदों पर प्रताड़ना का आरोप, दो बच्चों की मां थी