लुधियाना के हैबोवाल इलाके में वाहन चोरी की घटना सामने आई है। जोशी नगर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर एक महिला की एक्टिवा चोरी हो गई। महिला संजना दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची थी। उसने अपनी सफेद रंग की एक्टिवा मंदिर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर उसे वाहन गायब मिला। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में चोरी की पूरी वारदात कैद मिली। फुटेज में दो युवक पहले इलाके की रेकी करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने मास्टर चाबी से एक्टिवा का लॉक खोल दिया। चोर कुछ ही सेकंड में वाहन लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने हैबोवाल थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। Source: Source Post navigation यमुनानगर में खैर माफिया का दुस्साहस, वन टीम को धमकाकर लकड़ी से भरी कार लेकर फरार