लुधियाना के धांधरा (ओडावाल) थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक इमिग्रेशन संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। न्यू प्रीत नगर (शिवपुरी, लुधियाना) के रहने वाले शिकायतकर्ता विनय कुमार ने पुलिस को दी दरखास्त में बताया कि आरोपी ने उसे विदेश भेजने का वादा किया था। आरोपी की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने उसे कुल 15,60,000 रुपये दे दिए। पैसे हासिल करने के बाद आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है, जो जीरकपुर में फ्लाई श्योर इमिग्रेशन नाम से दफ्तर चलाता है। शिकायतकर्ता की दरखास्त की गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना पुलिस ने आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 220 के तहत भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Source: Source Post navigation गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास इनोवा नदी में गिरी: 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी दुगरी में बेटी के सामने शिक्षिका का पर्स झपटा: बचाने को भिड़ीं तो दातर से हमला कर दोबारा छीना, बच्ची एक्टिवा से गिरी