अमृतसर बार एसोसिएशन ने वकीलों के विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। रविवार को अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह पनेसर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंजाब बार एसोसिएशनों की संयुक्त कार्रवाई समिति के आह्वान पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 20 और 21 जुलाई को भी ‘नो वर्क डे’ जारी रखने का निर्णय लिया गया। वकीलों ने इस दौरान काम से दूर रहने की घोषणा की है। बैठक में भूख हड़ताल करने के विकल्प पर भी सहमति जताई गई। एसोसिएशन ने अमृतसर अदालत परिसर में तैनात लीगल एड डिफेंस काउंसल (LADC) को भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उनसे ‘नो वर्क डे’ के दौरान काम नहीं करने को कहा गया है। वकील अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। बार एसोसिएशन का कहना है कि संयुक्त कार्रवाई समिति के फैसले के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। विरोध प्रदर्शन को लेकर आने वाले दिनों में गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Source: Source