वाराणसी में महाराष्ट्र से आए एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के मुखिया की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे की भी एक होमस्टे में मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आया था। मुखिया की मौत के बाद परिवार के बाकी सदस्य होमस्टे में ठहरे हुए थे। इसी दौरान पत्नी और बेटे की मौत की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। लगातार हुई तीन मौतों से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

Source: Source