सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए युवती का iPhone उसे लौटा दिया। युवती राजस्थान के भादरा क्षेत्र के गांधी गांव की रहने वाली है। वह भादरा से रोडवेज बस में सवार होकर अपने गांव जा रही थी। युवती ड्राइवर सीट के पास वाली टू-सीटर पर अकेली बैठी थी। सफर के दौरान उसका फोन बैग से निकलकर सीट पर गिर गया। बस से उतरते समय युवती को फोन गिरने का पता नहीं चला। घर पहुंचने पर बैग में फोन नहीं मिला तो उसने अपने नंबर पर कॉल किया। कंडक्टर राजू खरकड़ा ने फोन उठाकर युवती से उसकी पहचान और गांव के बारे में जानकारी ली। ड्राइवर सुरेश कुमार बरवाला की नजर फोन पर पड़ी थी, जिसके बाद उसे कंडक्टर को सौंप दिया गया। युवती अपनी सहेली के साथ फोन लेने पहुंची और अपना iPhone वापस पाकर खुश हुई। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि फोन किसी अन्य यात्री के हाथ लग जाता तो उसे वापस पाना मुश्किल हो सकता था। निर्धारित समय पर बस के गांधी गांव पहुंचने के बाद कंडक्टर ने युवती को फोन सौंप दिया। युवती ने कंडक्टर और ड्राइवर का आभार जताया। Source: Source Post navigation पलवल में करंट लगने से गर्भवती महिला और 2 साल के बेटे की मौत, 4 साल की बेटी गंभीर झुलसी ‘20 हजार में कुआं, 7500 में शेड’! लातूर ग्राम पंचायत का कथित रिश्वत रेट कार्ड वीडियो वायरल