छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम गोंदा में करीब दर्जनभर युवकों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया। घायल युवक को परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिनंदन राजवाड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ घर पर मौजूद था, तभी आरोपी वहां पहुंचे। परिजनों के अनुसार गांव के ही ललित राजवाड़े और अन्य लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक के भाई ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। Source: Source Post navigation नूरपुर पुलिस ने बिहार से साइबर ठग दबोचा, महिला से 3.20 लाख रुपये ठगी का मामला उजागर फिरोजपुर में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर घायल; फरार चालक की तलाश जारी