सोनीपत में यमुना पुल पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला यमुना नहर में स्नान करने के बाद मंदिर जाने के लिए पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की तरफ से आए ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे में महिला ट्रक के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया और आज महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। दिल्ली के करावल नगर निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां ओमपति 4 नवंबर को यमुना नहर में स्नान करने के लिए गढ़ गांव के घाट पर आई थी। स्नान के बाद वह नहर किनारे बने मंदिर में जाने के लिए यमुना पुल से गुजर रही थी। दोपहर करीब 3 बजे हरियाणा की तरफ से ट्रक नंबर HR 38Y-1529 आया। चालक ट्रक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। जानकारी के मुताबिक महिला की दो बेटियां थीं। करीब तीन साल पहले एक बेटी की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी शादीशुदा है। महिला घर में अकेली रहती थी। अब उनकी मौत के बाद घर में कोई भी सदस्य नहीं बचा है। महिला सोनीपत से मंडली के साथ बस में सवार होकर अन्य महिलाओं के साथ यमुना नदी में स्नान करने पहुंची थी। बस से उतरने के बाद सभी महिलाएं आगे बढ़ रही थीं। इस दौरान महिला सबसे आगे चल रही थी। तभी तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक महिला को करीब 300 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चैक कर रही है और आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी है। Source: Source Post navigation रोहतक सिविल अस्पताल से डॉक्टर का लैपटॉप चोरी: CCTV में दिखे दो आरोपी, दिनदहाड़े दी वारदात को अंजाम पठानकोट में कार सवार झपटमारों ने किसान से मोबाइल और सोने की चेन छीनी: मदद का दिखावा कर दिया वारदात