हरियाणा के सोनीपत में पुराने विवाद को लेकर युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के करीब साढ़े चार महीने बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित शिवम ने आरोप लगाया कि हर्ष और उसके साथी बबलू ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टर की अंतिम राय के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में एक चोट को गंभीर और दूसरी को सामान्य बताया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले भी विवाद किया था और समझौते के बाद दोबारा हमला किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच अनुसंधान अधिकारी को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। Source: Source Post navigation कुरुक्षेत्र में ट्यूबवेल केबल चोरी के आरोप में युवक पकड़ा गया, किसानों ने पुलिस के हवाले किया 63 साल पहले मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर करोड़ों की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, भू-माफियाओं पर केस दर्ज