हरियाणा के अलग-अलग जिलों में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। पंचकूला में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी मैराथन आयोजित होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा कार्यालय पंचकमल से माता मनसा देवी मंदिर के वीवीआईपी गेट तक होने वाली मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं। गुरुग्राम में सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम से उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। सोनीपत में जिला पुलिस लाइन से सुबह 8 बजे शुरू होने वाली रन फॉर यूनिटी को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने आजादी के बाद रियासतों का एकीकरण कर देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। रन फॉर यूनिटी के जरिए एकता, सद्भाव और राष्ट्र के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा। Source: Source Post navigation पठानकोट में सिर्फ 8 तय जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे: 1295 आवेदनों में से 7 को मिला अस्थाई लाइसेंस हिसार रोडवेज में अनिश्चितकालीन चक्का जाम: सुबह 4 बजे से थमे पहिए, चंडीगढ़ जाने वाली बस भी रोकी