शहर के महामाया मंदिर के पास लरंगसाय वार्ड क्रमांक 23 की सरकारी राशन दुकान में बड़ी चोरी हुई। 19 अगस्त की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला काटकर 16 टन चावल और 708 किलो चना ले गए। चोरी हुए राशन की अनुमानित कीमत 1.63 लाख रुपये बताई गई है। दुकान से कुल 336 बोरी चावल गायब हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर संचालक ने पुलिस और खाद्य विभाग को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन कई दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई। दुकान संचालक ने कुछ संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। खाद्य विभाग ने अब तक स्टॉक का मिलान कर विस्तृत जांच शुरू नहीं की है। इसके बजाय दुकान का संचालन दूसरे स्व-सहायता समूह को सौंप दिया गया है। संचालक हलधर केसरी ने इस हैंडओवर पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बिना स्टॉक के भौतिक सत्यापन के प्रभार बदलने से जांच प्रभावित हो सकती है। उन्हें आशंका है कि इससे मौके पर मौजूद सबूत भी नष्ट हो सकते हैं। संचालक ने पुलिस जांच पूरी होने और गायब राशन का हिसाब स्पष्ट होने तक हैंडओवर रोकने की मांग की है। Source: Source Post navigation 20 साल से नहीं दिया था किराया मकान मालिक ने उसकी हत्या की ग्वालियर में प्रेमिका ने कार पर लगाए 3,400 लिपस्टिक किस, युवक पर लगा 5,500 रुपये का जुर्माना