छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी 10 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया, लेकिन 18 साल बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा। सजायाफ्ता कैदी गणेश देवांगन को 23 जुलाई 2008 को पैरोल पर रिहा किया गया था। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद उसे केंद्रीय जेल रायपुर में सरेंडर करना था, लेकिन वह तय समय पर जेल नहीं पहुंचा। तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अब इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कैदी इतने सालों तक कहां रहा और कैसे पकड़ से बाहर बना रहा।

Source: Source