बिहार पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय डकैत को गिरफ्तार किया है, जो करीब 28 साल तक भारत और नेपाल की पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा. नेपाल का कुख्यात अपराधी जयराम पासवान बिहार में ज्वेलर के घर डकैती के बाद पकड़ा गया. पुलिस का कहना है कि वह हर बड़ी वारदात के बाद मलेशिया भाग जाता था.