बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। लमरीडबरी गांव में एक नवजात बच्ची का शव तालाब में मिला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका गया था। पानी में डूबने और दम घुटने से उसकी मौत हुई। यह घटना मार्च महीने की बताई जा रही है। गांव की एक महिला ने तालाब में शव तैरते देखने की सूचना कोटवार को दी थी। मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची का शव तालाब से बाहर निकाला गया। बच्ची की उम्र करीब एक से दो दिन बताई गई। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में मौत को संदिग्ध और गैर-प्राकृतिक पाया गया। जांच में संकेत मिले हैं कि पहचान छिपाने और लोक-लाज के डर से यह कदम उठाया गया। पुलिस अब आसपास के गांवों और स्वास्थ्य केंद्रों में जन्म से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कोटवारों से भी पूछताछ की जा रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। Source: Source Post navigation 3600 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ आरोपी पकड़े:यूपी से यमुनानगर लाई जा रही थी ट्रामाडोल की खेप, मेडिकल स्टोर के संचालक भी शामिल पंजाब और मुंबई पुलिस का बड़ा जॉइंट ऑपरेशन:विदेश भागने की फिराक में थे 2 खूंखार गैंगस्टर, मुंबई एयरपोर्ट से हुए गिरफ्तार