यमुनानगर के ताजेवाला क्षेत्र में पश्चिमी यमुना नहर से बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। नहरी विभाग के एक कर्मचारी ने नहर में लगी जाली में शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसकी पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सुबह सफाई करने आए कर्मचारियों की पड़ी नजर जानकारी के अनुसार, पश्चिमी यमुना नहर पर आरडी-900 पर तैनात नहरी विभाग का कर्मचारी सुबह अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। कर्मचारियों का कार्य नहर में लगी जालियों की सफाई करना है। इसी दौरान उसकी नजर जाली में फंसे एक युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद उसने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके कपड़ों से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। उत्तराखंड और यूपी पुलिस को भी दी सूचना प्रतापनगर थाना प्रभारी एसआई रोहताश सिंह ने बताया कि ताजेवाला हेड पर नहर में बहकर आए एक युवक का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया युवक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवक ने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। शव की स्थिति को देखते हुए करीत तीन दिन पुराना लग रहा है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा मामले की जानकारी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस को भी दे दी गई है, ताकि युवक की शिनाख्त कराई जा सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Source: Source Post navigation सोनीपत में खेत गए बुजुर्ग पर हमला:गवाही रोकने को बेटे को विकलांग बनाने की धमकी दी; बोला- पूरे परिवार को मार देंगे रोहतक में दुकानदार पर सुए से हमला, वीडियो:मामूली कहासुनी में दिया वारदात को अंजाम, पीठ व हाथ पर किया वॉर