रोहतक के सुभाष नगर में एक दुकानदार पर 3 युवकों ने पेचकस व सुए से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घायल दुकानदार को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। घायल दुकानदार अमित ने बताया कि उसकी किरयाणे व बिजली की दुकान है। रात को दुकान में काम करने वाला लड़का दूध की डिलीवरी करने गया था। इसी दौरान रास्ते में शराब के नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। उसने भागकर बीच बचाव किया तो आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए। सिगरेट नहीं दी तो कर दिया हमला अमित ने बताया कि आरोपी अंकुश दोपहर करीब 3 बजे दुकान पर आया और सिगरेट मांगने लगा। जब उसे सिगरेट देने से मना कर दिया तो वह वापस मुड़ और उसके पीछे वह भी दुकान से बाहर आ गया। इतनी देर में अंकुश वापस मुड़ा और पीछे से कमर में सुए से वॉर कर गया। जब बचने का प्रयास किया तो आरोपी ने हाथ पर भी सुआ मारा। जान से मारने की देकर गया धमकी अमित ने बताया कि अंकुश के साथ दो अन्य युवक भी थे, जो बाइक को स्टार्ट करके बैठे हुए थे। अंकुश सुए से हमला करने के बाद जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर गया है, जिसके कारण परिवार भी भयभीत है। हमला करने का पूरा मामला दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। आरोपी के पिता ने आकर मांगी थी माफी अमित ने बताया कि आरोपी अंकुश के पिता हरिओम वारदात से पहले सुबह दुकान पर आए और बेटे द्वारा की गई हरकत को लेकर कहा कि बच्चा है, माफ देना। उसने भी बात को जाने दिया था, लेकिन दोपहर को जानलेवा हमला करने से पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस मामले में कर रही जांच सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी कुलदीप का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि एक दुकानदार पर हमला हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सीसीटीवी को भी कब्जे में लिया। पुलिस मामले में आरोपियों को जल्द काबू कर लेगी। Source: Source Post navigation यमुनानगर में नहर में मिला युवक का शव:जाल मे फंसा था ,28-30 साल उम्र; आसपास के थानों और यूके-यूपी पुलिस को किया सूचित युवा किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार: डर्बीशायर में सनसनी