अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मदीरा शहर में एक पंजाबी रेस्टोरेंट पर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना ‘पटियाला शाही रेस्टोरेंट’ में हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक गैंगस्टर ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में इस हमले को निजी विवाद से जुड़ा बताया गया है। साथ ही इसमें खुली धमकी भी दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री और हमलावरों की पहचान की जांच कर रही है। फिलहाल किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना ने प्रवासी समुदाय में चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं। Source: Source Post navigation जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने और फ्रांस-स्लोवाकिया से द्विपक्षीय वार्ता के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप के बार-बार ‘डील जल्द होगी’ दावों पर सवाल, ईरान युद्ध खत्म होने के संकेत अब तक अधूरे