बालोद जिले के ग्राम मुढ़िया स्थित शासकीय हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली, छठवीं और नौवीं में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें और स्कूल ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच हरेश कौशिक और विशेष अतिथि ईश्वर लाल भूआर्य ने उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें विद्यालय के माहौल से जोड़ने में भी सहायक होते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य शिव कुमार सिन्हा और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Source: Source Post navigation बालोद: घीना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला विकास समिति का गठन, नंद कुमार ठाकुर बने अध्यक्ष अंबिकापुर: स्कूलों में अव्यवस्था पर डीईओ सख्त, नवापारा और केशवपुर स्कूल में मिली भारी खामियां