लुधियाना की डिवीजन नंबर 8 थाना पुलिस ने राहगीरों को अपना निशाना बनाने वाले एक शातिर लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सौरव शर्मा और सरबजीत सिंह उर्फ साबी को गिरफ्तार किया है, जो तेजधार हथियारों के दम पर लूटपाट करते थे। इनके साथ पुलिस ने मोहम्मद कादिर नामक कबाड़ी को भी पकड़ा है, जो इनसे लूटे गए मोबाइल फोन खरीदता था। आरोपियों के पास से लूटे गए 6 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस को भारत नगर चौक के पास गश्त के दौरान मुखबिर से इनके फिरोजपुर रोड के पास होने की सूचना मिली थी। थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। Source: Source Post navigation लुधियाना: पार्टनरशिप और मेडिकल दाखिले के नाम पर बुजुर्ग से 75 लाख की ठगी, आरोपी फरार लुधियाना: अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले 3 कॉलोनाइजरों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज