राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र में बाइक सवार से मारपीट कर लूट की घटना सामने आई है। तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम रातापायली निवासी जानू कौशिक सामान खरीदकर राजनांदगांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अर्जुनी-रातापायली के बीच शिवनाथ नदी के पुल पर बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे पैसे छीन लिए। बदमाश स्कार्फ से चेहरे ढके हुए थे और दो अलग-अलग बाइक पर पहुंचे थे। वारदात के बाद आरोपी डोंगरगांव रोड की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। Source: Source Post navigation रेवाड़ी: ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रॉले ने मारी बाइक को टक्कर जयपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार स्कूटी स्कॉर्पियो से टकराई और CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर