रेवाड़ी के हंस नगर में हुए दर्दनाक धमाके में झुलसी पूर्व सैनिक की बेटी तन्नु का आज उसके पैतृक गांव टांकड़ी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 25 नवंबर को तन्नु की शादी होने वाली थी और परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन रविवार को प्रेस करते समय हुए एक रहस्यमयी धमाके ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। इस हादसे में तन्नु सहित 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 4 दिन तक चले उपचार के बाद गुरुवार शाम तन्नु ने दम तोड़ दिया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर की दीवारें, खिड़कियां और टाइलें तक टूट गईं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से गैस सिलेंडर, प्रेस, फ्रिज और वहां खड़ी बाइक पूरी तरह सुरक्षित रहे, जिससे धमाके के सटीक कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि हंस नगर का यह परिवार बेटी की विदाई की जगह उसकी अर्थी उठाने को मजबूर है। Source: Source Post navigation गुरुग्राम में पुलिस मुठभेड़: व्यापारी से रंगदारी मामले में चार बदमाश ढेर, एक घायल फतेहाबाद में 5.80 लाख की साइबर ठगी का खुलासा: सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल कर ठगे पैसे, 2 गिरफ्तार